National

रवि सिन्हा बने देश की खुफिया एजेंसी रॉ के नए चीफ, सामंत गोयल की लेंगे जगह

देश की खूफिया एजेंसी रॉ (अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग) को अब नये चीफ मिलेंगे। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को देश का खूफिया एजेंसी रॉ का नया चीफ नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

दो साल के लिए होगा सिन्हा का कार्यकाल

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह खूफिया एजेंसी रॉ (अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग) के चीफ बनेंगे। सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल के लिए होगा। रवि सिन्हा फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर सेवा दे रहे हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने सिन्हा के नाम को मंजूरी दी है। 

चीफ सामंत गोयल के कार्यकाल में हुए कई काम

रवि सिन्हा से पहले सामंत गोयल का बतौर रॉ चीफ कार्यकाल कई उपलब्धियों भरा रहा। सामंत गोयल के रॉ चीफ रहते ही पाकिस्तान में बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया। वहीं अब दो साल के लिए रवि सिन्हा रॉ के चीफ नियुक्त होंगे। बता दें कि रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें