UttarakhandBig NewsChampawat News

रीठा साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 25 घायल, सात की हालत गंभीर

चंपावत में पंजाब के सिख श्रद्धालुओं की बस पलटने से हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 25 तीर्थयात्री घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें सभी तीर्थयात्री चंपावत के रीठा साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे।

बस में 61 तीर्थयात्री थे सवार

घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बस में 61 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार पंजाब के तीर्थयात्री बस से रीठा साहिब के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। दर्शन कर सभी यात्री लौट रहे थे इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धौन के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई।

हादसे में 25 श्रद्धालु घायल

बस पलटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि सात की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से चंपावत अस्पताल पहुंचाया। इसमें से कुछ की हालत गंभीर होने के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

गंभीर घायलों को किया हल्द्वानी रेफर

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इसके अलावा प्रशासन ने बस में सवार अन्य तीर्थयात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था चंपावत के रैन बसेरे में की गई है। जानकारी के अनुसार एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि सात गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें