UttarakhandBig NewsUttarkashi News

Uttarkashi news: Barkot में 25 जून को प्रस्तावित महापंचायत टली, थमते दिख रहे हालात

Purola uttarkashi में नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश में उपजा विवाद अब थमता दिख रहा है। purola के बाद अब barkot में 25 जून को प्रस्तावित महापंचायत टाल दी है। यमुना घाटी हिंदू जागृति मंच ने रविवार को इसका ऐलान किया है। जिसके बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

Purola में भी हालात हो रहे सामान्य

बता दें अब पुरोला में भी हालात काफी हद तक सामान्य होते दिख रहे हैं। पहले की तरह मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुलने लगी है। इसके साथ-साथ उत्तरकाशी के अन्य जगहों पर भी दुकानें पहले की तरह ही सामान्य रूप से चल रही है। वहीं दूसरी तरफ धौंतरी बाजार के व्यापारियों ने रविवार को दो घंटे अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया।

बाहरी राज्य से आने वाले लोगों के सत्यापन की मांग

धौंतरी बाजार के व्यापारियों ने लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में अपनी दुकानें बंद रख जुलूस निकाला और अन्य राज्यों से व्यापार और निवास के लिए आने वाले लोगों के सत्यापन की मांग की।

ये था मामला

Purola uttarkashi में बीते 26 मई को एक नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में एक मुस्लिम और हिन्दू युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से ही purola में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध ग्रामीणों और व्यापारियों ने मोर्चा खोला हुआ था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें