UttarakhandBig NewsTehri News

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर हादसा, बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर सहित तीन यात्री घायल

ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर रविवार को बस और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि तीन यात्री सामान्य रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत

हादसा ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर गूलर के पास आनंद काशी होटल के पास हुआ। बस में 30 यात्री सवार थे। बस चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जबकि तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सभी को दूसरी बस से ऋषिकेश भेज दिया गया है ।

सभी घायलों को चल रहा एम्स में उपचार

घायलों की पहचान बस चालक देवेंद्र सिंह (45) पुत्र महिपाल सिंह निवासी चमोली, साहिल उमर (22) निवासी हरियाणा, मनोज ठाकुर (24) पुत्र शेर सिंह निवासी मध्य प्रदेश, हिमांशु चौहान (26) पुत्र विपिन कुमार निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें