UttarakhandDehradun News

तेज रफ्तार से आ रहे मैक्स पिकअप ने मारी सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर, हालत नाजुक

रायवाला स्टेशन के पास एक मैक्स पिकअप ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सड़क पार कर रहे युवक को मारी मैक्स पिकअप ने टक्कर

घटना रायवाला स्टेशन के पास की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सड़क पार कर रहा था। इस दौरान रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रहे तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मैक्स पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर चीता पुलिस कांस्टेबल अमित सैनी ओर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे।

घायल की नहीं हुई फिलहाल पहचान

मौके पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्स में भर्ती करवाया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घायल युवक के पास से कोई भी पहचान संबंधित दस्तावेज नहीं मिला है। जिस वजह से युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें