National

पुणे में बड़ा हादसा, आग लगने से 20 गोदाम जलकर खाक, सामान राख होने से हुआ भारी नुकसान

महाराष्ट्र के पुणे से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां आग के चलते 20 गोदाम जलकर खाक हो गए हैं। जिससे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। वहीं आग कैसे लगी इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।  

आग लगने से गोदाम राख

पुणे के गंगाधाम चौक इलाके में रविवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक आग भड़क गई। आग लगने से वहां बिस्किट, सीमेंट, मोल्डिंग और इलेक्ट्रिकल आइटम, फर्नीचर और सजावटी सामान के गोदाम आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। गोदाम आग के चलते तबाह हो गए हैं और लोगों को भारी नुकसान हुआ है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जदा रहा है कि गोदामों में आग लगने के बाद यह भड़कती चली गई और मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग की 22 गाड़ियां भी आग पर समय रहते काबू नहीं पा सकीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें