UttarakhandChampawat NewsHighlight

चटकती गर्मी से निजात पाने के लिए नदी में नहाने गया था युवक, डूबने से हुई मौत

चंपावत की लधिया नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक हल्द्वानी से अपने परिवार के साथ चंपावत घूमने आया था। घटना के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक

मृतक की पहचान निर्मल मेहरा (37) निवासी मुडियानी के रूप में हुई है। निर्मल शनिवार शाम अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से चंपावत की ओर जा रहा था। गर्मी से राहत के लिए युवक चल्थी की लधिया नदी में नहाने के लिए उतरा था। इस बीच नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। जिससे युवक उसकी चपेट में आने से काफी दूर चला गया।

युवक को डूबता देख उसकी पत्नी ने चीख-पुकार की। चीख-पुकार सुन मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को किसी तरह नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक चंपावत डिग्री कॉलेज का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें