HighlightDehradun News

राजाजी टाइगर रिजर्व में बंद हुई जंगल सफारी, अब पांच महीने बाद खुलेगा पार्क

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में सैलानियों के लिए जंगल सफारी बंद हो गई है। अब सैलानियों को टाइगर सफारी का आनंद उठाने के लिए पांच महीने का इंतजार करना पड़ेगा। पांच महीने बाद नवंबर में सैलानियों के लिए पार्क को फिर से खोल दिया जाएगा।

राजाजी टाइगर रिजर्व में बंद हुई टाइगर सफारी

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन अब राजाजी टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी बंद कर दी गई है। यहां पर जंगल सफारी का आनंद उठाने के लिए सैलानियों को अब पांच महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

14 नवंबर को सैलानियों के लिए खुलेगा पार्क

बृहस्पतिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर और चीला रेंज के द्वार बंद कर दिया गया है। पांच महीने बंद रहने के बाद पार्क को 14 नवंबर को खोला जाएगा। हर साल बरसात के सीजन में पार्क में बनाया गया रास्ता खराब हो जाता है।

जिस कारण यहां जंगल सफारी करने आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है।

चीला रेंज में इस साल विदेशी सैलानियों की संख्या हुई दोगुनी

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन के मुताबिक मोतीचूर रेंज में जंगल सफारी करने आए सैलानियों से इस साल 13 लाख 73 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

जबकि चीला रेंज से लगभग 50 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। सबसे खास बात ये है कि इस साल चीला रेंज में पिछले साल की तुलना में विदेशी सैलानियों की संख्या दोगुनी रही।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें