उत्तराखंड से गिरफ्तार हुई लुधियाना लूट की मास्टरमाइंड मोना, करोड़ों रूपये वैन में रखकर हुई थी फरार

पंजाब में पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस विंग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लुधियाना में हुई 8.49 करोड़ रूपये की लूट के मामले में मास्टर माइंड मनदीप कौर और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपी पहले से ही पुलिस ने गिरफ्तार किए थे।
लूट की मास्टरमाइंड पति संग गिरफ्तार
लुधियाना में लगभग नौ करोड़ की लूट करने वाली मास्टर माइंड मनदीप कौर उर्फ मोना और उसका पति जसविंदर कौर को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस विंग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में घटना के 60 घंटे बाद ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वही मास्टरमाइंड मोना और उसका पति फरार चल रहे थे जिसे लगभग नौ दिनों बाद हिरासत मे ले लिया गया है।
8.49 करोड़ रुपये वैन में डालकर हुए थे फरार
बता दें कि लूट की घटना 9 जून की आदी रात को हुई, जब लुधियाना राजगुरू नगर में संघ एटीएम में कैश जमा करवाने वाली एजेंसी सीएमएस के कार्यालय पहुंची और हथियारों के बल पर सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल तोड़ दिए। इसके बाद लुटेरे ने सेंसर की तारें काट दी और लगभग 8.49 करोड़ रुपये कैश वैन में डालकर फरार हो गए।
मास्टरमाइंड मनदीप हुई गिरफ्तार
पुलिस ने अगले दिन सीएमएस कार्यालय से चोरी हुई कैश वैन को लुधियाना के मुल्लापुर दाखा से बरामद किया। यहां तक कि उस समय इस वैन में कोई कैश नहीं था। पुलिस ने घटना के बाद 60 घंटे में डकैती की योजना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इस डकैती की मुख्य साजिशकर्ता बरनाला की मनदीप कौर है।