UttarakhandDehradun NewsHighlight

हिंदू संगठन के बाद अब मुस्लिम समुदाय की महापंचायत स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद मानें लोग

पुरोला में नाबालिग को भगाने की कोशिश के बाद से उपजे विवाद के बाद दून में मुस्लिम समुदाय द्वारा होने वाली महापंचायत स्थगित हो गई है। महापंचायत को स्थगित करने का फैसला सीएम धामी से मुलाकात के बाद लिया गया है। आयोजकों ने कहा कि सीएम ने पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने वालों से सख्ती से निपटने का आश्वासन भी दिया है।

महापंचायत पर अड़ा था मुस्लिम समुदाय

बताते चलें पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने राजधानी देहरादून में 18 जून को महापंचायत करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही प्रदेश में तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय के लोगों से वार्ता कर रहा था। लेकिन वो महापंचायत पर अड़े हुए थे।

कई दिनी से चल रहा था बैठकों का दौरा

बुधवार देर रात एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने महापंचायत के आयोजकों के साथ बैठक की। गुरूवार को मामले को लेकर डीजीपी और सीएम से मिलने के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। गुरूवार दोपहर में आयोजक डीजीपी अशोक कुमार से मिले। जिसके बाद उन्होंने महापंचायत को न टालने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने मामले को लेकर सीएम से मुलाकात करने की मांग की।

सीएम के आश्वासन के बाद स्थगित की महापंचायत

देर शाम आयोजकों ने सीएम धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने सभी को आश्वस्त किया कि पुरोला जैसी घटना दोबारा नहीं होगी। जिसके बाद ही आयोजकों ने 18 जून को होने वाली महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें