UttarakhandBig NewsChar Dham Yatra 2023

केदारनाथ के मुख्य पड़ाव में सिलेंडर में आग लगने से हुआ धमाका, यात्रियों को रोका

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में शुक्रवार सुबह आग लगने से धमाका हो गया। एक होटल में सिलेंडर फटने से धमाका हो गया। हादसे के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। धमाके के चलते यात्रा को रोका गया।

सिलेंडर में आग लगने से धमाका

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हादसा बड़ा नहीं हुआ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें