हैवान बना पति, मामूली कहासुनी के चलते धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर फरार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के बुक्कनपुर गांव में मामूली कहासुनी के चलते धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेतकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है।
मामूली कहासुनी के चलते उतारा मौत के घाट
जानकारी के मुताबिक पथरी एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि मृतक (45) अपने पति मुस्तकीम पुत्र शौकत के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मुस्तकीम ने अपनी पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार
पत्नी की हत्या कर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घर पर मौजूद उसके बच्चों ने घबराकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। महिला के शव को देखकर मौके पर सनसनी मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मृतका के दोनों तीन बेटे और दो बेटियां है।