UttarakhandBig NewsDehradun News

नहीं हो पाया दंपती की मौत का कारण साफ, शवों से निकले कीड़ों ने किया नवजात के गले में घाव

देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित घर पर दंपती के शव कमरे में सड़ी-गली अवस्था में मिले थे। शव के बीच में उनका नवजात शिशु भी पड़ा मिला था। पति-पत्नी के सड़े-गले शवों पर लगने वाले कीड़े नवजात पर चिपक गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक कीड़ों ने उसके गले पर बाहर से घाव बना दिया है।

नवजात का चल रहा उपचार

घटना बीते मंगलवार की है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बंद कमरे से सड़ी-गली हालत में काशिफ और उसकी पत्नी अनम का शव बरामद किया। पुलिस दरवाजा तोड़कर जब अंदर गई तो वहां शवों के पास नवजात को देखकर दंग रह गई।

शवों पर कीड़े लगे हुए थे और उनका पांच दिन का नवजात भूख से किलकारी मार रहा था। पुलिस ने नवजात को दून अस्पताल में भर्ती कराया है। नवजात के गले में शवों से निकले कीड़ों ने बाहर से घाव कर दिया है। इसके अलावा जांच में मासूम को पीलिया की भी शिकायत मिली है।

पीलिया की भी है मासूम को शिकायत

जानकारी के मुताबिक नवजात का इलाज कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ उनवान काजी ने बताया कि शवों के कीड़े नवजात में चिपक गए। कीड़ों ने नवजात के गले के बाहर घाव बना दिया। जांच में पाया गया की बच्चे को पीलिया भी है। बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

विसरा रिपोर्ट के बाद होगा मौत का कारण साफ

दंपती के शवों के पोस्टमार्टम में भी मौत का कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा दिया है। दंपती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि अब विसरा जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें