Big NewsUttarkashi News

छावनी में तब्दील हुआ पुरोला, महापंचायत करने के लिए जा रहे व्यापारी और हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस ने रोका

पुरोला में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। धारा 144 लागू होने के बाद भी पुलिस खासी एहतियात बरत रही है। पूरे पुरोला शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच महापंचायत करने के लिए पुरोला जा रहे व्यापारी और हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया है।

छावनी में तब्दील हुआ पुरोला

पुरोला में 15 जून को हिंदू संगठनों ने महापंचायत का ऐलान किया था। जिसके बाद माहौल बेहद ही तनावपूर्ण हो गया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पुरोला तहसील क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

आज नगरपालिका क्षेत्र, बड़कोट, नौगांव में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।

महापंचायत करने पर अड़े व्यापारी और हिंदू संगठन के लोगों को पुलिस ने रोका

जहां एक ओर पुरोला में धारा 144 लागू है वहीं दूसरी ओर व्यापारी और हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग नमहापंचायत के लिए पुरोला जाने पर अड़े रहे। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें नौगांव से एक किमी आगे ही रोक लिया है।

पुरोला जाने पर अड़े व्यापारी और हिंदू संगठन के लोग

मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही व्यापारी और हिन्दू संगठनों के कूच की सूचना मिली उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कूच कर रहे लोगों को वहीं पर रोक लिया। लेकिन वो अब भी पुरोला जाने के लिए अड़े हुए हैं।

उपजिलाधिकारी कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश

महापंचायत के लिए पुरोला के लिए कूच कर रहे व्यापारियों और हिन्दू संगठन के लोगों को उपजिलाधिकारी समढाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोग बात ना मानकर नौगांव से एक किमी आगे जहां उन्हें रोका गया है वहीं पर नारेबाजी कर रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें