UttarakhandHaridwar NewsHighlight

महिला सिपाही ने लगाया हेड कांस्टेबल पति पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप, वजह जान रह जाएंगे हैरान

हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला सिपाही ने हेड कांस्टेबल पति पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता सिपाही ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

कमरे की लाइट जलाने का प्रयास किया तो कर दी मारपीट

जानकारी के मुताबिक खड़खड़ी चौकी में तैनात महिला सिपाही भारती रावत ने अपने पति हेड कांस्टेबल दीपक राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सिपाही के मुताबिक मंगलवार को यातायात लाइन कमलदास कुटिया स्थित अपने कमरे पर खाना खाने के लिए पहुंची थी। जहां उसका पति पहले से ही कमरे के लाइट बंद करके सो रहा था।

महिला सिपाही ने कमरे में जाकर जैसे ही लाइट जलाने का प्रयास किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर होने के चलते अपनी वर्दी में थी। पति द्वारा मारपीट के दौरान उसकी वर्दी भी फट गई।

पहले कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास

महिला ने आरोप लगाया कि तीन माह पहले उसने पति से परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन उस दौरान उसे सहकर्मियों ने बचा लिया था। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला का कहना है कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें