UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

दो दिन पहले ड्यूटी से घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

उधम सिंह नगर के खटीमा में दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है जवान रात को खाना खाकर सोया था और सुबह अपने कमरे में मृत पाया गया। घटना के बाद से मृतक जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जम्मू कश्मीर में तैनात था जवान

मृतक जवान मोहन सिंह गुरंग निवासी पहाड़ी कॉलोनी खटीमा 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में जवान 1/9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। बताया जा रहा है कि वो दो दिन पहले ही ड्यूटी से 45 दिन के अवकाश पर आए थे।

रात को खाना खाकर सोने गया था जवान

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को मोहन खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए गए। बुधवार सुबह जब वह नहीं उठे तो उनके परिजन उनके कमरे में उन्हें उठाने के लिए पहुंचे। आवाज लगाने पर जब कोई हरकत नहीं हुई तो आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित किया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक किशोर पंथ अपनी टीम के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही मृतक जवान के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें