असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात हुए खराब, लोग हुए बेघर, सीएम बिस्वा हुए सतर्क

असम में भारी बारिश के बाद वहां के हालात खराब हो गए हैं। भारी बारिश के कारण तीन जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जिसके कारण 600 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
तीन जिले हुए बाढ़ से प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार तीन जिलों उदलगुड़ी, सोनितपुर और कछार भारी बारिश के बाद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए ने कहा कि बाढ़ ने तीन राजस्व मंडलों के तहत दस गांवों और गोहपुर राजस्व मंडल के तहत 150 हेक्टेयर फसली भूमि को प्रभावित किया है और कलई गांव राजस्व मंडल वर्तमान में जलमग्न है।
बाढ़ के पानी ने पांच तटबंधो को तोड़ा
बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी ने पांच तटबंधो को तोड़ दिया है। दारांग जिले में तीन और लखीमपुर जिले और बिश्वनाथ सब-डिवीजन में एक-एक, सात सड़कों के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया और बाढ़ का पानी कुछ स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी भर गया है।
असम के सीएम हुए सतर्क
वहीं भारी बारिश और बाढ़ की संभावना को देखते हुए असम के सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते दिन रविवार को डीसी और राज्य प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की थी, ताकि सभी आवश्यक व्यवस्था की जा सके। सीएम ने विशेष रूप से संवेदनशील जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों की तैयारी के लिए कदम उठाने को कहा।