National

Mumbai pune expressway पर ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग, तीन की मौत, चार हुए घायल

Mumbai pune expressway पर भीषण हादसा हो गया। यहां से गुजर रहा एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि हादसे के बाद हाइवे में ही आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।

टैंकर में भरे रसायन पदार्थ में हुआ विस्फोट  

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना लोनावाला और खंडाला के बीच घटी है। बताया जा रहा है कि टैंकर में कोई रसायनिक पदार्थ भरा हुआ था। जैसे ही दुर्घटना होने पर टैंकर में आग लगी तो रसायन में विस्फोट हुआ और उससे निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे।

Mumbai pune expressway accident में तीन लोगों की हुई मौत

टैंकर में मौजूद रसायन में जैसे ही आग लगी तो उससे निकले अंगारे हाइवे से गुजर रहे वाहनों पर गिरन लगे  जिससे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गए और तीन की मौत हो गई। मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें