UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

रुड़की में पुलिस पर पथराव के बाद 700 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज, 13 गिरफ्तार

रुड़की में रविवार को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने खूब बवाल काटा। कोतवाली में हंगामा कर लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। मामले को लेकर पुलिस ने 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

युवक की मौत पर बवाल

बवाल करने वाले लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या का प्रयास करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने बताया कि युवक की मौत के मामले पर अमन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे भी मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस कर्मियों पर पथराव

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मामला इतना बढ़ गया की युवक का शव छोड़ने के लिए गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए।

गांव में धारा 144 लागू

उपद्रव मचाने वालों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ता देख पहले तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हालात नियंत्रण में न आने पर लोगों पर लाठीचार्ज भी की। मामले की गंभीरता को देख देर शाम गांव की 10 किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें