Bhaniawala dehradun में होने वाली महापंचायत पर रोक, SSP ने किए निर्देश जारी

Purola uttarkashi में नाबालिग को भगाने की कोशिश मामले में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुरोला में 15 जून को विश्व हिंदू परिषद और प्रधान संगठन की ओर से महापंचायत का आयोजन होना था। जिसके लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।
Bhaniawala dehradun में होने वाली महापंचायत पर रोक
SSP dehradun दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि डोईवाला के भनियावाला में बुधवार यानि की कल महापंचायत प्रस्तावित थी। पुलिस द्वारा संगठन के लोगों को समझा बुझाकर महापंचायत को रद्द कर दिया गया है।
कानून को हाथ में लेने की नहीं है अनुमति
देहरादून में होने वाली 18 जून को मुस्लिम समुदाय के द्वारा महापंचायत प्रस्तावित है। उसमें भी जो संगठन के लोग शामिल हैं। सभी से बात की जा रही है। पुलिस द्वारा सभी को एसओपी के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगड़ने का अधिकार नहीं है।
NSA के तहत होगी कार्रवाई
SSP dehradun दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अगर शांति व्यवस्था भंग होती है तो उनके आयोजक सहित अन्य पदधिकारियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की अनुमति नहीं होगी। अगर किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।