National

बच कर रहें इन fake loan app से ! आज नहीं हुए सावधान तो हो सकता है भारी नुकसान

पिछले कुछ सालों में फ्रॉड के किस्से पूरे देशभर में बढ़ गए हैं। आए दिन कोई ना कोई व्यक्ति इसका शिकार हो ही रहा है। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे FAKE LOAN APP की जिससे आपको सावधान रहने की जरुरत है।

FAKE LOAN APP

सोचिए आपको कुछ सामान खरीदना है या फिर कहीं जाना है। उसके लिए आपको ज्यादा पैसों की जरुरत है। ऐसी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति लोन की तरफ जाता है। लेकिन कई लोगों के साथ ऐसी दिक्कत आती है कि उन्हें बैंक से लोन नहीं मिल पाता। ऐसे में वो व्यक्ति अपनी जरुरत को पूरा करने के लिए लोन देने वाले एप की तरफ जाते हैं।

FAKE APPS

अगर आप भी किसी ऐसे एप से लोन लेने जा रहे हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। वरना आपके साथ भी ठगी हो सकती है। डालें एक नजर fake loan app list पर जिसे रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) द्वारा भारत में बैन किया गया है। इसके साथ ही बताते हैं आपको लोन लेने से पहले आपको किन बातों का खास ध्यान रखने की जरुरत है।

SCAM APPS

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • किसी भी एप से लोन लेने से पहले आप एक बार उसके रिव्यू और रेटिंग को जरूर चेक कर लें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि कहीं आप फर्जी एप से तो नहीं लोन लें रहे हैं।
  • ऐसे एप से बचकर रहें जो आपसे प्रोसेसिंग फीस के नाम से पैसे वसूल रही है। दरअसल कई एप ऐसे लोगों को दिखाते हैं कि उन्होंने उनके लोन अमाउंट को अप्रूव कर दिया है लेकिन इसे निकालने के लिए प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। लेकिन असल में प्रोसेसिंग फीस के बाद भी एप आपको लोन नहीं देती है। ऐसे एप से भी आपको बचकर रहना है।
  • अगर आप किसी एप से लोन लेना चाहते हैं और उसे इनस्टॉल कर रहे हैं तो इनस्टॉल करते हुए ध्यान जरूर दें कि ये कितनी परमिशन मांग रहा है। अगर कुछ गैर जरुरी चीजें जैसे आपके बैंक खाते का एक्सिस, कांटेक्ट लिस्ट का एक्सिस आदि मांग रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरुरत है।
  • आप अगर किसी एप से लोन लें रहे हैं तो इस बात को समझ लें की एप बैंक के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज लेती है। इतना ही नहीं अगर आप कभी कोई ईएमआई भरने से चूक जाते हैं इसके लिए रिकवरी एजेंट आपके घर तक आ जाते हैं या फिर आपके परिजनों या रिश्तेदारों को कॉल कर देते हैं।
MP POLICE

हजारों मोबाइल एप दे रहे लोन

लोगों को तुरंत लोन देने का झांसा देकर अपना शिकार बनाने वाले मोबाइल एप कभी भी आपको अपना निशाना बना सकते हैं। आपके मोबाइल में लोन को लेकर कोई टेक्स्ट मैसेज के साथ लिंक आए तो सावधानी बरतें।

FAKE LOAN APP LIST

मोबाइल पर आने वाले मैसेज के नीचे दी गई किसी भी लिंक को कभी भी क्लिक न करें। आप भी इन मोनीले एप की लिस्ट देखकर सतर्क हो जाएं। कहीं एप के जरिए आप भी कंगाल ना हो जाएं

RBI द्वारा जारी fake loan app list

  • Agile Loan app Easy credit
  • Aladdin Lamp Easy Credit Loan App
  • Angel Loan Easy loan
  • Apna Paisa EasyCash Loan
  • Apple cash Easy Rp
  • Ariaeko Lone Elephant Cash
  • Asan Loan Es Loan
  • ATD lone Eulavt App
  • Balance lone Express loan
  • Basket loan Express Loan
  • Bellono Loan Fash rupee
  • Bellono Loan App Fast cash
  • Best Paisa Fast coin
  • Betwinner betting Fast Paisa
  • Bharat Cash Fast cash
  • Bright Cash Fast rupee Loan App
  • Bright money Fast Rupee
  • Buddy Loan Fexli Loan
  • Bus rupee First Cash
  • Bharat Cash App Flash Loan App
  • Clear Loan Flash Loan Mobile
  • Cash Advance Flash rupee
  • Cash Advance Flip cash
  • Cash Advance Atach For Pay
  • Cash Carry Loan Application Rainbow Loan
  • Cash Carry App Brightmoney
  • Cash Cash App Cashmagic
  • guruloanapp Cashhost
  • Paisawala Goldcash
  • Easybrave Mobilecash
  • Moneystandup Easycredit
  • Goldloanapp Moneytree
  • Cashgo Loanfortune
  • Funnyhappen Rupeesmart
  • Moneytree Flashrupee
  • Loanfortune ZozoCash
  • Rupeesmart CashPark
  • Flashrupee LiveCash
  • ZozoCash Cashmagic
  • CashPark Suncash
  • LiveCash Incomeloan
  • Suncash UnitCash
  • Incomeloan BrightCash
  • UnitCash Magicmoney
  • Moneylander Sunnyloan
  • Brightmoney Royalcash
  • Easybrave Sharpcorn
  • Moneystandup Marvelcash
  • Goldloanapp Mobikquick
  • Cashgo Cashfish
  • Funnyhappen Paisawala
  • IndiaAICreditCashLoan Voiceloan
  • StoreLoan guruloanapp
  • MateroFinance RupeekbuzzForpay app

NBFC से मांगी थी fake loan app list

बता दें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने कहा कि केंद्रीय बैंक के पास पंजीकृत एनबीएफसी से उन मोबाइल ऐप्लिकेशन की सूची मांगी थी। जिनके साथ वे ऑनलाइन कर्ज वितरण में लगी हुई है। इस सूची को बाद में सरकार के पास भेजा गया।

आरबीआई शक्तिकांत दास ने कहा, ऐसा कदम कई गैरकानूनी एवं अवैध ऐप की मौजूदगी के कारण उठाया गया जो किसी एनबीएफसी की तरफ से नियुक्त न होने पर भी कर्ज बांटने के संदेश मोबाइल पर भेजते रहते हैं।

हालांकि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा कि आरबीआई ने सरकार को डिजिटल कर्ज देने वाले किसी भी ऐप पर पाबंदी लगाने की सलाह नहीं दी थी। उन्होंने कहा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रतिबंधित ऐप को प्लेस्टोर से हटाने का भी अनुरोध किया है।

ऐसे पहचानें FAKE LOAN APP

आपके फोन में प्ले स्टोर नाम का एप होगा। जहां से आप सभी एप अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं। अगर आपने कोई गलत या फर्जी एप इंस्टॉल कर लिया तो यह आपका पर्सनल डाटा चुरा कर उसका दुरुपयोग कर सकते हैं। इस तरह के एप और वेबसाइट को पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि जैसे ही आप इन्हें अपने फोन में इंस्टॉल करेंगे तुरंत आपके सामने तमाम तरह के ऐड ब्लिंक होने लगेंगे। ऐसे में अगर आपने गलती से भी किसी पर क्लिक कर दिया तो आपका कंगाल होना तय है।

अगर ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत कराएं शिकायत दर्ज

गलती से अगर आप कभी किसी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो घबराने के बजाय तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए आपको थाना जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही 1930 नंबर पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं आप ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत www.cyebrcrime.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें