UttarakhandHaldwani NewsHighlightNainital News

पानी की किल्लत से चढ़ा महिलाओं का पारा, कर दी टैंकर चालक की धुनाई

मौसम की बढ़ती तपिश के बीच हल्द्वानी के राजपुरा समेत आधा दर्जन क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में पानी आपूर्ति ठप है। गुस्साए लोग सोमवार को जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पानी नहीं आने से परेशान ग्रामीण महिलाएं टैंकर चालक पर भड़क गई और उसकी मारपीट तक कर दी।

सही व्यवहार न करने का लगाया आरोप

घटना सोमवार की है। महिलाओं ने टैंकर से पानी सप्लाई करने वाले चालक पर सही व्यवहार न करने का आरोप लगाया। बात में किसी तरह अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामला शांत कराया। दूसरी और पार्षद महेश चंद्र ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

पार्षद ने बताया कि सर्दियों में इलाके में भरपूर पानी रहता है। लेकिन गर्मी आते ही पेयजल संकट गहराने लगता है। पानी किल्लत को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है। बावजूद इसके समस्या को कोई समाधान नहीं हो रहा है।

इन क्षेत्र में ठप है पेयजल आपूर्ति

  • राजपुरा
  • 16 क्वार्टर
  • नई बस्ती
  • गौलागेट
  • वारसी कालोनी
  • जवाहर नगर क्षेत्र

जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो होगा आंदोलन

ग्रामीणों का कहना है कि जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। हर साल गर्मी के दिनों में पानी की समस्या गहरा जाती है। लेकिन जल संस्थान के अधिकारी झूठे आश्वासन देते रहते हैं। भीषण गर्मी में हमें पानी की व्यवस्था करने में काफी परेशानी होती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें