National

6 जुलाई तक होंगे सूखे जैसे हालात, मैदानी इलाकों में होगी बहुत कम बारिश

इस बार बारिश मैदानी इलाकों में तरसा सकती है। भारतीय मौसम विभाग और स्काइमेट वेदर के  अनुसार जुलाई के पहले हफ्ते तक मैदानी इलाकों में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। 

6 जुलाई तक होंगे सूखे जैसे हालात

जानकारी सामने आई है कि मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत में 6 जुलाई तक सूखे जैसे हालात रह सकते हैं। इस दौरान 60 प्रतिशत से भी कम बारिश होने की आशंका है। वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून से 6 जुलाई के दौरान देश में होने वाली बारिश में 54 प्रतिशत की कमी आएगी। दक्षिण पेनिनसुला क्षेत्र में एक जून से होने वाली बारिश में 53 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। 

बिपरजॉय के कारण बारिश में देरी

बताया जा रहा है कि मध्य भारत में 80 प्रतिशत और उत्तर पूर्वी भारत में 53 प्रतिशत कम बारिश होगी। बारिश में कमी की वजह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को माना जा रहा है। बिपरजॉय की वजह से भारत के भीतरी इलाकों में मानसून नहीं पहुंच पाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें