Big NewsDehradun News

प्रो. जेएमएस राणा बने UKPSC के नए अध्यक्ष, जारी हुए आदेश

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष प्रो. जेएमएस राणा बन गए हैं। यूकेपीएससी के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफा देने के बाद उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रो. जेएमएस राणा बने UKPSC के अध्यक्ष

सरकार ने प्रो. जेएमएस राणा को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब प्रो. जेएमएस राणा को ये जिम्मेदारी दी गई है।

आयोग के ही सदस्य हैं डॉ. जेएमएस राणा

राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के अचानक इस्तीफा देने के बाद भर्तियों का विशेष अभियान चला रहे आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी खाली हो गई थी।

जिसको भरने के लिए शासन ने बिना देर किए नए अध्यक्ष पद के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने सोमवार को आयोग के ही सदस्य डॉ. जेएमएस राणा को पदीय दायित्वों के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें