UttarakhandBig NewsDehradun News

Rishikesh bus stand पर आग लगने से मचा हड़कंप, दो बसें जलकर खाक, देखिए वीडियो

Rishikesh bus stand पर उस समय हड़कंप मच गया जब रोडवेज बस पर अचानक आग धधकने लगी। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया की बस स्टैंड पर खड़ी दूसरी बस भी उसकी चपेट में आ गई। दोनों बसे जलकर बुरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही की हादसे में किसी व्यक्ति की जान माल को हानि नहीं पहुंची है।

Rishikesh bus stand पर लगी आग

बता दें Rishikesh bus stand पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की उसके सामने खड़ी दूसरी बस भी उसकी चपेट में आ गई। बस स्टैंड पर खड़े लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों बस पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें