UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

दलित युवक की मौत मामले पर हंगामा, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर किया घायल

दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। नगर निगम के पास सैंकड़ों दलित समाज के लोगों ने पहुंचकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर सीओ पल्लवी त्यागी के साथ अभद्रता करने लगे।

पुलिस कर्मियों पर किया पथराव

शव लेकर गांव पहुंची पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। जिससे पुलिस के आला अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाके में भारी तनाव का माहौल है। सूचना पाकर एसपी देहात समेत तमाम पुलिसबल मौके पर पहुंचे।

युवक की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का बवाल

बता दें रुड़की के बेलड़ा गांव में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या कर हादसे दिखाने का प्रयास किया गया है। इसके पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ है।

मृतक युवक की पहचान पंकज निवासी रुड़की के रूप में हुई। पंकज रुड़की के मित्तल टेंट हाउस में काम करता था। वो रोज की तरह सोमवार को भी काम पर निकला था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसकी हत्या की गई है।

कोतवाली का घेराव कर की मुकदमा दर्ज करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया है और पंकज की बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें