UttarakhandDehradun NewsHighlight
देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी विस्तारा, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया फैसला

देहरादून-मुंबई के बीच सोमवार यानि की आज से विस्तारा विमान कंपनी अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। ये फ्लाइट सप्ताह में टी दिन देहरादून-मुंबई के बीच अपनी उड़ान भरेगी।
देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी विस्तारा
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सामान्य ने ये फैसला लिया है। यह फ्लाइट सोमवार बुधवार और शुक्रवार को 11:20 बजे मुंबई से जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर आएगी। जबकि जोलीग्रांट एयरपोर्ट से दोपहर 12:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।
बता दें ये देहरादून से मुंबई तक जाने वाली दूसरी फ्लाइट है। विस्तारा कंपनी की भी तीन उड़ान जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर संचालित की जा रही हैं। देहरादून से सीधे मुंबई की फ्लाइट संचालित होने के बाद से ही लोगों को सुविधा मिल रही है।