Char Dham Yatra 2023Big NewsUttarakhand

केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 16 जून तक लगाई पंजीकरण पर रोक

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब अधिक मात्रा में उमड़ता देख प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से ऑफलाइन नए पंजीकरण पर 16 जून तक रोक बढ़ा दी है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर पहले से ही रोक लगाई हुई है।

16 जून तक लगाई पंजीकरण पर रोक

बता दें चारधाम यात्रा में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का आंकड़ा 25 लाख पार हो चूका है। केदारनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए एक दिन में 25 हजार तक यात्री पहुंच रहे थे।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घंटो यातायात जाम लगने के साथ साथ धाम में क्षमता से अधिक लोग पहुंच रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से पंजीकरण पर रोक बढ़ाई गई है।

पूर्व में पंजीकरण करने वालों को मिलेगी अनुमति

चारों धामों में अभी तक 43.82 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। ऑफलाइन पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई थी। जिसे बढाकर अब 16 जून कर दिया है। जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है केवल उन्हें को केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अनुमति होगी।

बता दें 16 जून तक ऑनलाइन ओर ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के लिए पंजीकरण करवाए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें