UttarakhandBig NewsUttarkashi News

नहीं थम रहा पुरोला में बवाल, भाजपा नेता ने लगाए हिन्दू संगठन पर आरोप, समुदाय विशेष कर रहा खंडन

उत्तरकाशी के पुरोला में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते बवाल के चलते पुरोला छोड़ चुके भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया में एक बयान जारी किया है।

भाजपा नेता ने बयान जारी करते हुए कहा कि पुरोला में हिन्दू संगठन द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान समुदाय विशेष की महिलाओं के लिए अपशब्द बोले गए थे।

समुदाय विशेष के स्थानीय लोगों ने किया खंडन

पुरोला में रह रहे समुदाय विशेष के बाले खां सहित अशरफ और जावेद ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो.जाहिद मलिक के बयान का खंडन किया है। उनका कहना है की 29 मई को पुरोला में जो प्रदर्शन हुआ था। उसमें उनके समुदाय की महिलाओं के लिए कोई भी उपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने पुरोला के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।

ये है मामला

उत्तरकाशी के पुरोला में बीते 26 मई को एक नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में एक मुस्लिम और एक हिन्दू युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही पुरोला में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध ग्रामीणों और व्यापारियों ने मोर्चा खोला हुआ है। इस दौरान समुदाय विशेष के भाजपा नेता ने हिन्दू संगठन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दू संगठन द्वारा उनके समुदाय की महिलाओं के लिए अपशब्द बोले गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें