Big NewsDehradun News

मुस्लिमों ने देहरादून में पंचायत का किया ऐलान, इस तारीख को होगा आयोजन

उत्तरकाशी में पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले से प्रदेश का माहौल गरमा गया है। जहां एक ओर 15 जून को पुरोला में हिंदू महापंचायत बुलाई गई है। तो वहीं अब मुस्लिम समुदाय ने भी पंचायत का ऐलान कर दिया है।

पुरोला मामले में नहीं थम रहा घमासान मुस्लिमों ने किया ऐलान

पुरोला में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने 15 जून को महापंचायत बुलाई हो तो वहीं अब इसमें मुस्लिम समुदाय ने भी पंचायत का ऐलान कर दिया है। मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को देहरादून में पंचायत बुलाई है।

मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद सुरक्षा बड़ी चुनौती

मुस्लिम समुदाय द्वारा पंचायत का ऐलान करने के बाद प्रदेश में सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इस ऐलान के बाद पुलिस के लिए प्रदेश में शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें