UttarakhandTehri News

देहरादून से ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी जा रहे थी डॉक्टरों की कार, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, चार घायल

उत्तरकाशी की ओर जा रही एक डॉक्टरों की एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। हादसे में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। कार में चार लोग सवार थे चारों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे डॉक्टर

हादसा सोमवार सुबह सात बजे टिहरी के थाना छाम क्षेत्रान्तर्गत सुनारगांव में हुआ। डॉक्टरों की कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। बताया जा रहा है कार में सवार दो महिला डॉक्टर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सेवारत हैं। दोनों ड्यूटी के लिए देहरादून से उत्तरकाशी जा रही थी।

हादसे में डॉ सबिता चौधरी (31), डॉ प्रिया त्यागी (35), अजय (4), सविता (60) निवासी देहरादून घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष एसएचओ प्रदीप पंत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग सविता के पांव में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें