पहलवान मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने तीन देशों के कुश्ती फेडरेशन से मांगा सहयोग

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न मामले में तीन देशों के कुश्ती फेडरेशन से दिल्ली पुलिस ने सहयोग मांगा है। ये तीन देश कजाकिस्तान, मंगोलिया व इंडोनेशिया है जहां पुलिस ने नोटिस भेजकर सीसीटीवी फुटेज व फोटो देने के लिए कहा है। बता दें कि पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान बृजभूषण शरण सिंह पर इन देशों में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
बृजभूषण के कारण जब डिप्रेशन में गई पहलवान
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़ित महिला पहलवान ने बताया कि जब उसने बृजभूषण शरण सिंह की मांगो को नहीं माना तो उसे काफी परेशान किया गया था जिस कारण वो डिप्रेशन में चली गई और उसने खुदखुशी की सोच ली। वहीं एक पीड़ित का यह आरोप है कि जब वह मंगोलिया में एशियन चैंपियनशिप में भाग ले रही थी तो उस समय उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
कजाकिस्तान में किया यौन शोषण- पीड़ित पहलवान
वहीं दर्ज प्राथमिकी में दूसरी महिला पहलवान ने आरोप लगाए हैं कि उसने कजाकिस्तान में हुई जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी कमरे में एक व्यक्ति आया और कहा कि उसे बृजभूषण बुला रहे हैं। उसे लगा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष उसे बधाई देने के लिए बुला रहे हैं। यहां पर आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद आरोपी लगातार परेशान करता रहा।
पीड़ित पहलवान ने उठाए कमेटी की जांच पर सवाल
वहीं दिल्ली पुलिस में यौन उत्पीडऩ की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली पीडि़त महिला पहलवानों ने दोनों की प्राथमिकी में खेल मंत्रालय की ओवर साइट कमेटी की जांच पर सवाल उठाए हैं। पीडि़त पहलवानों ने कहा है कि ओवर साइट कमेटी के सामने उनके बयान कैमरे के सामने दर्ज किए गए। बयानों के दौरान देखा कि कैमरे को बार-बार बंद व चालू किया जा रहा था। उन्होंने संदेह है कि उनका पूरा बयान कैमरे के सामने दर्ज नहीं हुए हैं।