National

दिल्ली में आप पार्टी की महारैली, केजरीवाल ने कहा अध्यादेश को वापस कराकर रहेंगे, मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी

आम आदमी पार्टी ने आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया। ये महारैली दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में की गई।  इस महारैली के जरिये आम आदमी पार्टी ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। महारैली में आम आदमी के पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 

गर्मी में पहुंचे लोगों का केजरीवाल ने जताया आभार

इस दौरान दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इतनी गर्मी में दिल्ली के कोने-कोने से आए लोगों को महारैली में आने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने दावा किया कि यहां एक लाख से अधिक लोग आए हुए हैं। उन्होनें सभी लोगों से फेसबुक में लाइव आने की अपील की।

तानाशाही को हटाने के लिए हुए एकत्र- केजरीवाल

वहीं अरविंद केजरीवाल ने 12 साल पहले का वो दिन याद किया जब इसी मैदान में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जनता एकत्रित हुई थी। उन्होनें कहा कि आज एक तानाशाही को हटाने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आंदोलन भी सफल रहा है और आज शुरू हो रहा यह आंदोलन भी सफल होगा।

दिल्ली ने नहीं रूकेगा विकास- केजरीवाल

वहीं पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया , सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। लेकिन हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं। आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा, लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे।

आपके वोट का अपमान बर्दास्त नहीं – केजरीवाल

 सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 75 साल बाद ऐसा पीएम, जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को नहीं मानूंगा। भारत के संविधान के परखच्चे उड़ा दिए, ये कहते हैं कि दिल्ली की जनता नहीं, एलजी सुप्रीम होगा। बीजेपी वाले रोज मेरा अपमान करते हैं। गंदी-गंदी गाली देते हैं, मुझे परवाह नहीं, मैं गाली नहीं देता, ये मेरे संस्कार नहीं, लेकिन आपके वोट के अपमान को बर्दास्त नहीं कर सकता। अंदर से पता चल रहा है जैसा अध्यादेश दिल्ली में लागू किया, यही अध्यादेश, पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए लाया जाएगा।

दिल्ली में तानाशाही चाहता मोदी का अध्यादेश

इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी लंबी लड़ाई के बाद 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को न्याय दिया था और आठ दिन बाद मोदी जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया। देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है, इसे ही तानाशाही कहते है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जनता सुप्रीम है। मैं पूछता हूं कि क्या सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत है। मोदी जी का अध्यादेश कहता है कि दिल्ली में अब तानाशाही चलेगी।

अध्यादेश को वापस कराकर रहेंगे- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि दिल्ली की सरकार मैं ही चलाऊंगा। ये कहते हैं कि दिल्ली की जनता के वोट की कोई कीमत नहीं है। ये भाजपा वाले रोज मुझे गंदी-गंदी गालियां देते हैं, मैं कुछ नहीं बोलता हूं। मगर इस बार इन्होंने जो जनता का अपमान किया है इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। इस अध्यादेश को वापस करा कर ही रहेंगे। पूरे देश से कहना चाहता हूं कि यह केवल दिल्ली के लिए ही नहीं है, यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए भी लाया जाएगा।

भाजपा का नाम भारतीय जुगाड़ पार्टी- भगवंत मान

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा का असली नाम भारतीय जुगाड़ पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि मोदीजी आप दरिया को नहीं रोक सकते हैं, दरिया अपना रास्ता बना लेता है। मोदीजी आप केजरीवाल को कैसे रोक सकते हैं। दिल्ली की ही बात नहीं है, पंजाब में ही ये ऐसा ही कर रहे हैं। मान ने कहा कि ये देश इनकी जागीर नहीं है, यह देश 140 करोड़ लोगों का है। अगर ये भाजपा वाले 2024 में चुनाव जीतते हैं तो कानून बदल देंगे। नरेंद्र मोदी से नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें