UttarakhandDehradun NewsHighlight

महाराष्ट्र से घूमने साथियों के साथ आया था युवक, नहाते वक्त गंगा में डूबा

महाराष्ट्र से घूमने आए अपने 10 अन्य साथियों के साथ आया एक युवक ऋषिकेश में नहाते वक्त डूब गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युवक के रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

महाराष्ट्र से घूमने आया युवक नहाते वक्त डूबा

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम में महाराष्ट्र का युवक अपने 10 अन्य साथियों के साथ रुका था। युवक की पहचान शेखर बारस्कर (42 वर्ष) निवासी रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे मुनिकीरेती पुलिस को सूचना मिली थी। ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया।

रेस्क्यू दल जांच में जुटी

मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम ने युवक की तलाश शुरू की। लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह शेखर अपने अन्य दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था। नहाते वक्त शेखर गंगा में तैरते हुए आंखों से ओझल हो गया। युवक की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें