HighlightUttarakhandUttarkashi News

विशेष समुदाय के युवक के साथ भाग रही थी विवाहिता, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तरकाशी से एक और लव-जिहाद का मामला सामने आया है। नेपाली मूल की विवाहिता महिला के साथ विशेष समुदाय का युवक पकड़ा गया। व्यापारियों को जब युवक पर शक हुआ तो उन्होंने युवक की घेराबंदी कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विशेष समुदाय के युवक के साथ भाग रही थी विवाहिता

मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कासिम मलिक निवासी बिजनौर विवाहिता महिला से मिलने उत्तरकाशी मुख्यालय पहुंचा था। दोनों का साथ भागने का प्लान था। युवक कांडीसौड़ में मिस्त्री काम करता है। महिला के साथ उसकी छोटी बच्ची भी थी। बता दें युवक व्यापारी के पास आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए पहुंचा था।

व्यापारियों ने किया दोनों को पुलिस के हवाले

पासबुक में युवक का नाम देख और महिला को देख व्यापारी को युवक पर शक हुआ। व्यापारी ने युवक से महिला और बच्ची के बारे में पूछा। युवक ने महिला को अपनी पत्नी बताया। जबकि महिला से पूछने पर उसने युवक को पहचानने से मना कर दिया। व्यापारी ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ दोनों को बाजार पुलिस चौकी को सौंप दिया।

कुछ समय पहले ही संपर्क में आए थे दोनों

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो युवक ने बताया की उसका संपर्क महिला से दो महीने पहले ही हुआ था। युवक भी पहले से शादीशुदा है। महिला का पति भारतीय अर्द्धसेना का जवान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली ने बताया की दोनों से ही पूछताछ की जा रही है। दोनों ही शादीशुदा है। महिला पहले से ही जानती थी की युवक मुस्लिम समुदाय का है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें