UttarakhandDehradun News

नहीं उठाया अधिकारियों ने आम जनता का फोन तो होगी कार्रवाई, सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी और एस.एस.पी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग लिया। बैठक के दौरान सीएम धामी ने निर्देश दिए कि आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए नियमित रूप से बहुद्देशीय शिविर लगाए जाएं।

विवेचना सबंधित मामलों का तत्काल किया जाए निस्तारण

सीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही सीएम धामी ने सभी जनपदों के एस.एस.पी को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं। उन्हें तीन माह के भीतर निस्तारित किया जाए। इसके साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना सबंधित मामलों का तत्काल निस्तारण हो।

आम जन का फोन रिसीव न करने वाले अधिकारियों होगी कार्रवाई

सीएम धामी ने निर्देश दिए कि ग्राम चौपालों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा महीने में कितनी बार भ्रमण किया जा रहा है। इसका भी कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग पूरा अपडेट रखे। जिलाधिकारी नियमित ग्रामसभा चौपालों में जाएं और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी वहां पर भेजें।

सीएम धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जन प्रतिनिधियों एवं आम जन के फोन रिसीव न करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। अगर किसी वजह से अधिकारी फोन नहीं उठा पाते हैं तो बाद में कॉल बैक जरूर कर लें।

मानसून को देखते हुए सभी अधिकारी रहे अलर्ट

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात का समय शुरू होने वाला है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में जल भराव होता है या मलवा आने की संभावनाएं होती हैं। इनके समाधान के लिए अभी से पूरी कार्ययोजना बना लें। वर्षाकाल के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें