UttarakhandBig NewsHaridwar NewsRoorkee News

Roorkee news today: तमंचे के बल पर बदमाशों ने की घर में डेढ़ लाख की लूट, बुजुर्ग घायल

रूड़की में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहा है। ताजा मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर का है। देर रात तीन हथियारबंद बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर डेढ़ लाख की नगदी समेत जेवर लेकर फरार हो गए।

तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक संदेश मकान मालिक ने बताया की वह अपने कमरे में बैठे हुए थे। तभी उनकी मां के चीखने की आवाज आई। आवाज सुन कर वो अपनी मां के कमरे की ओर दौड़े। वहां बदमाश ने उनकी मां को घेरा हुआ था। लूट के दौरान बदमाशों ने उनकी मां के सिर पर तमंचा मारा। उनकी मां के सिर से खून निकल रहा था। इतना ही नहीं कमरे में खड़े छोटे बच्चे के सिर पर भी तमंचा लगा दिया।

स्थानीय लोगों ने कोतवाली में किया जमकर हंगामा

संदेश ने बताया की मां के सिर से खून खून आता देख बदमाश भयभीत होकर नगदी ओर कुछ जेवर लेकर फरार हो गए। जैसे ही वो बाहर निकले उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही गंगनहर कोतवाली पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें