UttarakhandBig News

प्रदेश के इन मंदिरों में लागू हुआ ड्रेस कोड, इन कपड़ों में नहीं मिलेगी श्रद्धालुओं को एंट्री

उत्तराखंड में हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर और ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब इन मंदिरों में फटी जींस, हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट और नाईट सूट पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को एंट्री नहीं मिलेगी। महिला हो या पुरुष अमर्यादित कपड़ों में किसी भी श्रद्धालु को किसी कीमत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध

बता दें कांवड़ मेला शुरू होने से पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की ओर से ये फैसला लिया गया है। दक्ष प्रजापति और नीलकंठ महादेव दोनों ही मंदिर महानिर्वाणी की ओर से संचालित होते हैं। ऐसे में बीते दिन पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने इन दोनों मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

मंदिरो में पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

बता दें दोनों मंदिरों में अखाड़े ने सख्त कदम उठाते हुए यहां पर पोस्टर ओर साइन बोर्ड लगाकर श्रद्धालुओं को साफ चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी ने बताया की फिर भी कोई श्रद्धालु अमर्यादित कपड़े पहनकर आता है तो उसे मंदिर में बाहर से ही दर्शन करने होंगे। जिन श्रद्धालुओं के कपड़े 80 प्रतिशत से कम ढके होंगे उनके लिए ये फैसला लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें