National

आठ जून को भारत के केरल में पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने की घोषणा

भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। 8 जून गुरूवार को मानसून देश के केरल राज्य में पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मॉनसून के केरल आगमन की घोषणा की है।

8 जून को केरल पहुंचा मानसून

बताया जा रहा था कि चक्रवात ‘बिपरजॉय’ मानसून को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसका शुरुआत ‘‘मामूली’’ होगी। हालांकि अब आईएमडी ने एक बयान में कहा कि, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज आठ जून को केरल पहुंच गया।’’

आईएमडी ने बयान में ये कहा

आईएमडी ने अपने बयान में कहा, ‘‘मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों तथा समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकतर क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।’’

देश की बारिश में नहीं पड़ेगा प्रभाव

इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि मॉनसून केरल में चार जून के आसपास पहुंच सकता है। वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान केंद्र ‘स्काईमेट’ ने केरल में सात जून को मॉनसून के आगमन का अनुमान जताया था और कहा था कि मॉनसून सात जून से तीन दिन आगे पीछे आ सकता है। हालांकि आज 8 जून को केरल में मानसून के पहुंचने की घोषणा की जा चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में मॉनसून के आगमन में देरी मौसम के दौरान देश में कुल वर्षा को प्रभावित नहीं करती।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें