National

2 हजार के 50% नोट बैंकों में आए वापस, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने की लोगों से खास अपील  

हाल ही में 2000 के नोटों को चलन से बाहर करने के बाद लगभग 50% नोट बैंके में वापस आ गए हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी है कि लगभग 1.80 लाख दो हजार के नोट बैंको में वापस आ गए हैं। वहीं इस दौरान उन्होनें लोगों से एक खास अपील भी की है।

आरबीआई गवर्नर की अपील

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोगों की तमाम अटकलों के बीच अपनी बात रखी है। उन्होनें कहा कि हम 500 रुपये के नोटों को वापस लेने या 1,000 रुपये के नोटों को फिर से पेश करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। इसलिए जनता ऐसी अटकलें न लगाए।  

1.80 लाख करोड़ नोट बैंकों में आए वापस

वहींआरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी कि बैंको में 3.62 लाख करोड़ के 2000 के नोटों में 1.80 लाख करोड़ के नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।आने वाले समय में 85% 2000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में जमा के जरिए जबकि बाकी नोट एक्सचेंज के जरिए वापस आ जाएंगे।

30 सितंबर 2023  जमा होंगे दो हजार के नोट

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को अपने मुद्रा प्रबंधन के हिस्से के रूप में 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की और 23 मई से ऐसे नोटों को बदलने की अनुमति दी गई है जो 30 सितंबर 2023 तक जारी रहेगी। आरबीआई गवर्नर ने लोगों से कहा है कि 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने के लिए घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अंतिम समय में भीड़ से बचना चाहिए। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें