HighlightDehradun NewsJoshimath News In Hindi

Joshimath news: आपदा प्रभावितों के लिए SBI ने बढा़या हाथ, दो करोड़ की दी आर्थिक सहायता

Joshimath disaster प्रभावितों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय स्टेट बैंक ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में दो करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

Joshimath disaster प्रभावितों की मदद के लिए SBI ने बढ़ाया हाथ

जोशीमठ भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक मदद के लिए आगे आया है। गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में दो करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सीएम धामी को सौंपा चेक

सीएम पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने दो करोड़ रूपए का चेक सौंपा। सीएम धामी ने प्रभावितों की सहायता के लिए इस सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति, मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं। इसके लिए भी उन्होंने एस.बी.आई से सहयोग की अपेक्षा की।

एसबीआई समय-समय पर करते रहेगा सहयोग

भारतीय स्टेट बैंक नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने कहा कि एस.बी.आई सामाजिक जिम्मेदारियों के अन्तर्गत समाज में जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए समय-समय पर समाज के विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहयोग प्रदान करता रहता है।

आने वाले समय में भी करता रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी भारतीय स्टेट बैंक राज्य की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान देता रहेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें