National

भयानक हत्याकांड, पहले दबाया गला फिर उबाले कूकर में अपनी लिव-इन पार्टनर के टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

देश में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई में तीन साल से साथ रह रहे 56 साल के मनोज साहनी ने अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की महिला की हत्या कर दी है। इस हत्याकांड को इतने भयानक तरीके से अंजाम दिया गया कि जिसने भी सुना वो दंग रह गया।

हत्या कर टुकड़े उबाले कूकर में   

लिव इन पार्टनर मनोज साहनी ने अपनी पार्टनर महिला की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें धीरे-धीरे डिस्पोज करने लगा। हैरान की बात यह है कि उसने टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए अजीब तरीका अपनाया। आरोपी मनोज ने हत्या कर शव के टुकड़ो को कूकर में उबालता रहा और उसके बाद उन्हें ठिकाने लगाता रहा । जानकारी सामने आई है कि वह टुकड़ो को उबालने के बाद पीसता था और टॉइलट में फ्लश करता था ताकि हत्या का किसी को पता नहीं चले। हालांकि उसके पड़ोसियों ने बताया कि वह कुत्तों को भी ये टुकड़े खिलाता था।

घर से आई बदबू तो हुआ खुलासा

बता दें कि इस पूरे हत्या कांड का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से बदबू आई। उन्होनें पुलिस को इस मामले की सूचना दी। जिसके बाद जैसे ही पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई और दरवाजा खटखटाया तो वहां एक महिला के पैर मिले। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन पैरों के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह उसकी पार्टनर महिला सरस्वती का पैर है और उसने हत्या करके उसके टुकड़े कर दिए हैं। उसने बताया कि वह बीते तीन दिनों से शव को आरी से काटकर उसके टुकड़े करता था और ठिकाने लगा रहा था।

आरोपी किया गिरफ्तार, मौके से सामान बरामद

वहीं आरोपी मनोज साहनी ने अपने दरवाजे पर जैसे ही पुलिस को देखा तो वो वहां से भागने लगा, पुलिस ने भागने के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से कूकर, आरी को बरामद कर लिया है।

पहले दबाया गला फिर उबाले टुकड़े

मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने पहला अपनी पार्टनर का गला दबाया फिर उसके टुकड़ो को आरी से काटकर उबाला करता था और उसके बाद उन्हें फल्श कर देता था। हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि मनोज ने अपनी लिव इन पार्टनर जिसके साथ वो 3 साल से रह रहा था उसकी हत्या आखिर क्यों की।

तीन साल से रह रहे थे साथ

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला सरस्वती वैद्य और मनोज सहनी 3 साल से साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों मुंबई के गीता नगर, फेज 7 स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 704 में किराए पर तीन साल से रह रहे थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें