Char Dham Yatra 2023Big NewsRudraprayag News

केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहन और ऑल टेरेन व्हीकल की सुविधा, पढ़ें प्लान

केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को अब जल्द इलेक्ट्रिक वाहन की सुविधा मिल सकेगी। जल्द ही इसका ट्रायल भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वाहन बेस कैंप से जीएमवीएन स्वर्गारोहिणी तक संचालित किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए बनाई योजना

सरकार द्वारा ये योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बुजुर्ग, दिव्यांग, बच्चे और महिलाएं श्रद्धालुओं की मंदिर तक सुलभ पहुंच के लिए बनाई गई है। पहले चरण में यहां पर केवल दो इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक वाहन का संचालन गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी तक संचालित किया जाएगा। सब कुछ यदि ठीक रहा तो इसी यात्राकाल में इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद संचालन की रुपरेखा तैयार होगी।

ऑल टेरेन व्हीकल से भी हो सकेगी सवारी

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालु ऑल टेरेन व्हीकल से भी सवारी कर सकेंगे। ये वाहन बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी, हेलिपैड से संगम होते हुए सरस्वती नदी किनारे बने आस्था पथ तक संचालित होगा। इसके साथ ही एमआई-17 हेलिपैड से शिव उद्यान तक संचालन किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें