UttarakhandBig NewsUttarakhand Chamoli News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मामला, हंगामा होता देख युवक फरार, पुलिस ने दबोचा

चमोली जनपद के गौचर से नाबालिग को बहला-फुसलाकर दो विशेष समुदाय के युवकों द्वारा होटल पर ले जाया जा रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों का हंगामा होता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक गिरफ्तार

मामले को लेकर नाबालिक के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी थी। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों विशेष समुदाय के युवकों को कर्णप्रयाग के रानों गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है की गिरफ्तार हुए एक युवक का आठ माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। बावजूद इसके वो नाबालिग से फोन पर बातचीत करता था। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें