UttarakhandBig News

पीआरडी के जरिए तकनीकी पदों पर जल्द होगी तैनाती, कैबिनेट मंत्री ने दिए निर्देश

पीआरडी के जरिए तकनिकी पदों पर जल्द तैनाती कि जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को नियामवली तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।

नियामवली तैयार करने के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को विधानसभा में पीआरडी वबिभाग के अधिकारियों कि बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने पीआरडी एक्ट के संशोधन पर मुहर लगा दी है। जल्द नियामवली तैयार कर इसका जीओ जारी किया जाए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को एक माह के भीतर नियामवली बनाने का काम पूरा करने को कहा है।

पीआरडी कर्मचारियों को दी कई सुविधाएं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआरडी एक्ट में संशोधन से अब राज्य का अपना एक्ट बनाया जा रहा है। जिसके तहत पीआरडी कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जा रही है। पीआरडी एक्ट के तहत गर्भवती महिलाएं को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके साथ ही पीआरडी सेवक भी अब आठ साल तक नौकरी कर पाएंगे। रेखा आर्य ने कहा कि पीआरडी जवानो के लिए तैनाती कि आयु सीमा अब 18 से 42 वर्ष की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें