UttarakhandBig News

लव जिहाद को लेकर सीएम धामी हुए सख्त, डीजीपी को दिए ये निर्देश

प्रदेश में इन दिनों लव जिहाद को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। लोग अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। उत्तरकाशी के पुरोला में भी नाबालिग लड़की को भगाने का मामला भी अभी थमता हुआ नहीं दिख रहा है।

पुरोला में पीएसी तैनात

मामले की गंभीरता को देख पुरोला में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने बुधवार को पुरोला में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रह सके। इसके साथ ही पुरोला में समुदाय विशेष व्यापारियों की दुकानें पिछले 15 दिन से बंद है।

सीएम धामी ने दिए डीजीपी को निर्देश

लव जिहाद मामले को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री ने चुपी तोड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि उत्तराखंड में इस तरीके की हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने ऐसे मामलों में डीजीपी अशोक कुमार को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें