National

लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी को मारी गोली, वकील की ड्रेस में आए हमलावर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वकील की ड्रेस पहनकर आए और उन्होनें कचहरी में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर मारी गोली

जनकारी मिल रही है कि लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारी गई। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है.

कौन था संजीव जीवा माहेश्वरी

बता दें कि संजीव जीवा माहेश्वरी पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उस पर बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके साथ ही उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ भी बताया जा रहा है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। संजीव जीवा का नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें