UttarakhandBig NewsHaridwar News

मस्जिद में इमाम बना हैवान, मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जनपद के रुड़की के एक गांव से मस्जिद में पढ़ने गए मासूम के साथ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि मस्जिद के इमाम पर लगे हैं। परिजनों की तहरीर के बाद मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पढ़ाई करने गए मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का बेटा मस्जिद के इमाम के पास पढ़ने के लिए जाता है। आरोप है कि 15 मई को वह पढ़ने के लिए इमाम के पास गया था। इस दौरान इमाम मासूम को कमरे में ले गया और मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास करने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी इमाम घबरा गया। जिसके बाद मासूम मौके से खुद को बचाकर भाग गया।

परिजनों ने दी पुलिस को तहरीर

पीड़ित ने डर की वजह से ये बात अपने परिजनों को नहीं बताई। जब उसके परिजन उससे पढ़ाई के लिए भेजने लगे तो बच्चे ने साफ़ मना कर दिया। परिजनों ने मासूम पर जब काफी दबाव डाला तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने मामले को लेकर मस्जिद के इमाम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी अब्दुल सलाम निवासी बिझौली पर मुकदमा दर्ज किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें