Big NewsUttarakhandUttarkashi News

पुरोला में लव जिहाद को लेकर नहीं थम रहा विवाद, समुदाय विशेष व्यापारियों की दुकानें बंद, PAC तैनात

उत्तरकाशी के पुरोला में लव जिहाद के मामले पर शुरू हुआ विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद से पुरोला में माहौल दिन पर दिन गर्म होता जा रहा है। बता दें बाजार में समुदाय विशेष की दुकानें पिछले 15 दिन से बंद है। प्रशासन ने माहौल गर्माता देख प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है।

मामले की गंभीरता को देख पीएसी तैनात

मामले की गंभीरता को देख पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। पुरोला में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने बुधवार को एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। आपको बता दें इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही पुरोला में समुदाय विशेष व्यापारियों की दुकानें पिछले 15 दिन से बंद है।

समुदाय विशेष व्यापारियों की दुकानें बंद

पुरोला में करीब 40 से अधिक समुदाय विशेष व्यापारियों की नाई, दर्जी, फल-सब्जी, मोटर मैकेनिक और गारमेंट्स की दुकानें हैं। जो पिछले 15 दिन से नहीं खुली है। लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद से ही व्यापारियों की दुकानें बंद है। इसके अलावा पुरोला में प्रदर्शन का माहौल भी देखने को मिल रहा है। जसके बाद से पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

ये था मामला

उत्तरकाशी के पुरोला में बीते 26 मई को एक नाबालिग छात्रा को भगाने के आरोप में एक मुस्लिम और हिन्दू युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही पुरोला में मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध ग्रामीणों और व्यापारियों ने मोर्चा खोला हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें