UttarakhandBig NewsDehradun News

युवती को सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना पड़ा भारी, युवक ने दिल्ली बुलाकर किया दुष्कर्म

नोएडा के युवक से देहरादून की युवती को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। पीड़िता ने युवक पर दिल्ली बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवक ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। युवती की चार जून को सगाई हुई थी। आरोपी ने सारी बातें उसके मंगेतर को बता दीं। जिससे उसका रिश्ता भी टूट गया।

युवती को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पर मयंक रंजन निवासी नोएडा से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और फोन पर उनकी बातचीत होने लगी। पीड़िता के अनुसार एक दिन उसने मयंक को बताया कि कुछ दिन बाद उसकी सगाई होने वाली है।

चाय में नशीला पर्दाथ मिलकर किया दुष्कर्म

पीड़िता को अपने रिश्तेदारी कि शादी में 26 अप्रैल को दिल्ली जाना था। ये बात उसने मयंक को बताई थी। पीड़िता जब दिल्ली पहुंची तो मयंक उसे लेने आया हुआ था। आरोपी युवती को ऑटो में बैठाकर नोएडा स्थित फ्लैट में ले गया। वहां मयंक ने उसे चाय पिलाई। जिसके बाद युवती को नशा हो गया। इसके बाद जो भी हुआ महिला को कुछ याद नहीं है।

अश्लील फोटो लेकर करने लगा ब्लैकमेल

घटना के बाद मयंक ने युवती को जरूरी काम बताकर दिल्ली नहीं छोड़ा। इसलिए वह अकेली दिल्ली आ गई। कुछ दिन बाद मयंक ने फिर दिल्ली मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता ने मयंक से मिलने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद मयंक ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मयंक ने युवती को बताया कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी न्यूड फोटो ली थी। अगर वो नहीं मिली तो वो फोटो उसके परिजनों को दिखा देगा।

पीड़िता ने डर में आकर युवक से मिलने दिल्ली चली गई। आरोप है कि वहां पर भी मयंक ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके अश्लील वीडियो बनाए। पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें